अबनाः अली अकबर विलायती ने कहा है कि तेहरान और इस्लामाबाद को चरमपंथ सहित कुछ समस्याओं से निपटने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार और गारजियन काउंसिल के रणतनीतिक शोध केन्द्र के प्रमुख अली अकबर विलायती ने कहा है कि तेहरान और इस्लामाबाद को चरमपंथ सहित कुछ समस्याओं से निपटने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।
अली अकबर विलायती ने मंगलवार को तेहरान में पाकिस्तानी राजदूत नूर मोहम्मद जादमानी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान, अपने सभी पड़ोसी देशों विशेषकर पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहता है। विलायती ने यमन के विरुद्ध सऊदी अरब के युद्ध के बारे में पाकिस्तान के फ़ैसले की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अमरीका के समर्थन से सऊदी अरब, यमन के लोगों की अकारण हत्याएं कर रहा है और मूर्खतापूर्ण बहानों से इस देश का आधारभूत ढांचा तबाह कर रहा है। अली अकबर विलायती ने कहा कि इस प्रकार वह अमरीका और इस्राईल को ही लाभ पहुंचा रहा है।
विलायती का कहना था कि आईएसआईएल जैसे आतंकवादी गुटों को जन्म देने वाला अमरीका और उसके घटक देश हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए मुसलमानों के बीच कोई अंतर नहीं है।
14 अप्रैल 2015 - 19:18
समाचार कोड: 683741
अली अकबर विलायती ने कहा है कि तेहरान और इस्लामाबाद को चरमपंथ सहित कुछ समस्याओं से निपटने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।